फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   200 drivers and 124 operators will be recruited in roadways.

Azamgarh News: रोडवेज में 200 चालकों और 124 परिचालकों की होगी भर्ती

Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
200 drivers and 124 operators will be recruited in roadways.
आजमगढ़। रोडवेज बसों में चालक-परिचालकों की कमी जल्द पूरी होगी। शासन ने संविदा पर 200 चालकों और 124 परिचालकों की भर्ती की अनुमति दे दी है। भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर है, ताकि त्योहार और लगन में बसों की कमी न हो।
विज्ञापन


आजमगढ़ क्षेत्र परिक्षेत्र में कुल सात डिपो आते हैं। इनमें आजमगढ़ डिपो, डाॅ. अंबेडकर, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ व शाहगंज डिपो शामिल है। आजमगढ़ डिपो में 75 निगम व 37 अनुबंधित बसें हैं। वहीं डाॅ. अंबेडकर डिपो के बेड़े में 75 निगम व 26 अनुबंधित, बलिया में 46 निगम व 28 अनुबंधित, बेल्थरा में 38 निगम और दो अनुबंधित, दोहरीघाट में 40 निगम व एक अनुबंधित, मऊ में 41 निगम व नौ अनुबंधित और शाहगंज में 26 निगम व 10 अनुबंधित बसें शामिल हैं। उक्त बसों के संचालन के लिए करीब 200 संविदा चालकों और 124 परिचालकों की जरूरत है। पूर्व में कैंप लगाकर चालकों की भर्ती हुई थी लेकिन पूरा नहीं हुआ था। एक बार फिर से चालकों व परिचालकों की भर्ती के लिए आजमगढ़ समेत अन्य डिपो की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

चालकों व परिचालकों की भर्ती निकली है। चालक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। 12वीं पास व कंप्यूटर में सीसीसी प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। आवेदन सेवा योजन के पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाना है।- मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed