{"_id":"657f394a87ca0fe46b08384a","slug":"20-villages-of-the-district-will-be-illuminated-with-rs-3997-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-8796-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 39.97 लाख से जगमग होंगे जनपद के 20 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 39.97 लाख से जगमग होंगे जनपद के 20 गांव
विज्ञापन
जनपद के 20 गांवों में बाबू कल्याण सिंह योजना के तहत सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसका वर्क ऑर्डर हो चुका हैं। एक सप्ताह में सोलर लाइटें जनपद में पहुंच जाएंगी। इसके बाद काम भी शुरू हो जाएगा। प्रत्येक सोलर लाइट पर 19988 रुपये खर्च होंगे।
शासन द्वारा संचालित बाबू कल्याण सिंह योजना के तहत रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 गांवों में सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। इसके लिए जनपद के दसों विधान सभा के विधायकों से प्रस्ताव भी मांगा गया था। जनप्रतिनिधियों की तरफ से गांवों का प्रस्ताव आने के बाद अपने स्तर से गांवों का सर्वे कराकर सोलर लाइटों को लगाने के लिए विभाग ने स्थान चयन कर लिया है। प्रत्येक विधान सभा से दो-दो गांवों का चयन किया गया है। हर गांवों में 10-10 सार्वजनिक जगहों पर सोलर लाइटों को लगाया जाएगा। यानि 20 गांवों में कुल 200 सोलर लाइटें लगाई जाएगी। इस पर 3997600 रुपये खर्च होंगे। गांवों में लाइटों के लगाए जाने का वर्क ऑर्डर भी हो चुका है।
जनपद में बाबू कल्याण सिंह योजना के तहत सोलर लाइटों को लगाने के लिए 20 गांवों का चयन किया गया है। इसका वर्क ऑर्डर भी हो चुका है। एक सप्ताह में लाइटें आ जाएंगी। इसके बाद कार्य भी शुरू हो जाएगा। - सुबाषचंद, जिला प्रभारी नेडा।