{"_id":"68642bfef82757c2fa09a674","slug":"20-people-vandalized-a-house-and-opened-fire-in-a-land-dispute-5-injured-from-the-other-side-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133769-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भूमि विवाद में 20 लोगों ने घर में की तोड़फोड़-फायरिंग, दूसरे पक्ष से 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भूमि विवाद में 20 लोगों ने घर में की तोड़फोड़-फायरिंग, दूसरे पक्ष से 5 घायल
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के लेदौरा बनरपूरा गांव में सोमवार की रात 12 बजे असलहे से लैस 20 लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग की। घटना में पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार बाइक मौके से बरामद की है। घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्राम निवासी प्रहलाद यादव ने बताया कि उनका पड़ोसी सत्यप्रकाश यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब 20 बदमाश 8 बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और गेट, चारदीवारी, एल्युमिनियम की चादरें तोड़ दीं।
हमलावरों ने घर में घुसकर तीन राउंड फायर की और ईंट-पत्थर भी चलाए।
इस हमले में प्रहलाद यादव (57), गुलाबी देवी (50), चंद्रेश यादव (37), रमेश यादव (28) और यशोदा देवी (28) घायल हो गए। सभी को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमलावरों का ग्रामीणों ने पीछा किया तो उनमें से कुछ चार बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए, जबकि बाकी बदमाश दूसरी बाइकों से निकल गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन का विवाद चल रहा है।
पूर्व में प्रहलाद यादव द्वारा चहारदीवारी के निर्माण पर सत्यप्रकाश यादव पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था। अब प्रहलाद यादव की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।