अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस महकमा है। इसके तहत पवई और तरवां थाने में दो गैंग पंजीकृत किए गए है। पवई थाने में दर्ज गैगेस्टर के मुकदमे में जहां कुल 15 लोग शामिल है तो वहीं तरवां थाने में पांच के खिलाफ अवैध शराब कारोबार में ही गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अब जल्द ही इन सभी 20 गैंगेस्टर में पाबंद लोगों के संपत्ति जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में अवैध शराब फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा था। भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदी के साथ ही खाली शीशी, ढक्कन, स्टीकर आदि बरामद हुए थे। यहां निर्मित जहरीली शराब के सेवन से ही जिले में आठ लोगों की मौत भी हुई। वहीं अंबेडकर नगर में भी आधा दर्जन भर लोग मरे थे। यह तो एसपी का कहना है लेकिन मरने वालों की संख्या तीन दर्जन से अधिक की है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ रविवार को पवई थाने में गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गैंग डी-74 पंजीकृत किया गया। जिसका मुखिया मोतीलाल पुत्र रामदेव निवासी मित्तूपुर पवई है। इसके अलावा इस गैंग में 14 अन्य सदस्य भी शामिल है। जिसमें शशि कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता पुत्रगण मोतीलाल निवासी मित्तूपुर थाना पवई, अजय कुमार यादव उर्फ सुड्डू यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज, राजेश अग्रहरि पुत्र रामधनी अग्रहरि निवासी मित्तूपुर थाना पवई, दुर्गविजय सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी इमलीपुर पेटिया थाना जलालपुर अम्बेडकरनगर, बालकिशुन राजभर पुत्र स्व. लहुरी राजभर निवासी इमादपुर थाना दीदारगंज, बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू पुत्र रामधनी अग्रहरि निवासी नवानगर पैकौली थाना जलालपुर अम्बेडकरनगर, संजय सोनी पुत्र सालिक राम निवासी छाछू मोहल्ला थाना जलालपुर अम्बेडकरनगर, श्यामलाल यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज, किशन यादव पुत्र इंद्रजीत यादव, रवि यादव पुत्र रमाधनी यादव, रणजीत उर्फ रंजीत यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी अताईपुर थाना फूलपुर, हिर्देश कुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी जपटापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जौनपुर शामिल है। इसके अलावा तरवां थाने में भी एक मुकदमा गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज किया गया है। जिसमें प्रदीप सिंह कबूतरा पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबुतरा, संदीप सिंह उर्फ डिम्पू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी नदवा, शिवलाल पुत्र बाशुलाल मौर्या निवासी जमुआ, लाल मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी जमुआ, मनीष सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी कबुतरा थाना तरवां शामिल है। जनवरी माह में क्षेत्र के फद्दोपुर स्थित श्री महती सिंह इंटर कालेज परिसर में 742 पेटी अवैध शराब बरामद होने के मामले में इन लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि उक्त सभी हत्या व अन्य संगीन अपराधों में पहले से लिप्त रहे है।