{"_id":"685703942c6804f5f10b2367","slug":"20-days-after-divorce-a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-her-maternal-home-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133304-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तलाक के 20 दिन बाद मायके में युवती ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तलाक के 20 दिन बाद मायके में युवती ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव में शनिवार को महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, महिला तनाव में थी। बीस दिन पहले ही उसके पति ने मायके पहुंचकर उसे तलाक दे दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है।
बासूपार बनकट गांव निवासी रोजीद अहमद की पुत्री राजिया खातून (23) की शादी डेढ़ साल पहले चंदौली जनपद के चांदबाबू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।
राजिया के पिता रोजीद का आरोप है कि चांदबाबू अक्सर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। 20 दिन पहले चांदबाबू ने राजिया को उसके मायके पहुंचाया और वहीं तीन तलाक दे दिया। राजिया इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर में जब परिजन घर में थे, तभी राजिया ने एक कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।