फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्लाक प्रमुख पद खाली होने से बाधित हैं कार्य

ब्लाक प्रमुख पद खाली होने से बाधित हैं कार्य

Tue, 22 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद खाली होने से बाधित हैं कार्य
आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद 22 दिसबंर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा है। क्योंकि निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव के लिए तिथि का निर्धारण नहीं किया गया। कार्य बाधित होने पर ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी सिकंदर यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर चुनाव कराने की मांग की। मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष सदस्यों की परेड कराई। इस पर जिलाधिकारी ने 24 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कराने की तिथि निर्धारित की। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव से दो दिन पूर्व ही 22 दिसंबर को ठाकुर मनोज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह सीट रिक्त हो गई। लेकिन निर्वाचन आयोग ने अभी तक उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी नहीं की। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत: अब लोकसभा चुनाव के बाद ही उपनिर्वाचन का कार्य संपन्न हो। लगभग एक महीने से ब्लाक प्रमुख की सीट खाली होने के कारण ब्लाक क्षेत्र में विकास के एक भी कार्य नहीं हुए। जिसके कारण मंगलवार को क्षेत्र के बीडीसी सदस्य सिकंदर यादव ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और चुनाव कराने की मांग की ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed