{"_id":"5c378b1bbdec22738f51e13a","slug":"191547143963-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... सरकार को जनपद में विवि देना ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... सरकार को जनपद में विवि देना ही होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा एवं प्रबुद्धजन सातवें दिन भी अनशन पर डटे रहे। विश्वविद्यालय की मांग को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग अनशन में शामिल हुए। महाप्रधान राजेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद की मांग है।
कोयलसा पीजी कालेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री शिवनारायण यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए जन प्रवासी कमर कस चुके हैं। सरकार को आजमगढ़ में विश्वविद्यालय देना ही होगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर हम सब प्रबुद्धजन को एकजुट होना होगा। शाह कुद्दनपुर के प्रधान अंगद यादव ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते जनपदवासियों को विश्वविद्यालय के लिए अनशन करना पड़ रहा है। छात्र नेता हरिनाथ यादव ने कहा कि हम युवा विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे। कर्मचारी नेता गुलाब राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रयास करना होगा। संतोष सिंह, अनिल राय, राजेश कुमार यादव, नीरज वर्मा, सुखराम प्रसाद, नूर बाबा, रामजन्म यादव, बृजेश सिंह, सत्यजीत श्रीवास्तव, चंद्रगुप्त राय, रवि यादव, सौरभ यादव, रूदल सोनकर, अमित कुमार सिंह, नजीर अहमद मंसूरी, अश्विनी चौहान उपस्थित रहे।