फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तहसील के बड़े बकाएदारों से वसूली का दिया निर्देश

तहसील के बड़े बकाएदारों से वसूली का दिया निर्देश

Fri, 28 Dec 2018 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तहसील के बड़े बकाएदारों से वसूली का दिया निर्देश
निजामाबाद। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गुरुवार को निजामाबाद तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई रखने और बड़े बकाएदारों से वसूली करने का निर्देश एसडीएम और तहसीलदार को दिया। तहसील में पहुंचने के बाद उन्होंने वहां के बंदी गृह, शौचालय और तहसील कैंपस का सर्वप्रथम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदी गृह में कबाड़ा रखा मिला और शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। तहसील परिसर को हरा भरा बनाने के लिए फूल पौधे लगाने को कहा। प्याऊ जल की व्यवस्था सही न मिलने पर उन्होंने एसडीएम निजामाबाद को इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी तहसील के सभी विभागों का निरीक्षण किया और वहां रखी फाइलों को बारीकि से देखा। एसडीएम न्यायालय में उन्होंने तहसील के 10 आरसी की बड़ी फाइलों को मंगवाया। जिसमें बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनसे बकाया वसूलने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया। वहीं फाइलों के निरीक्षण में विद्युत विभाग के बकाएदारों से वसूली के लिए तहसीलदार को टीम बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बकाएदारों से हर हाल में बाए की वसूली की जाए जो बकाए दार बकाए का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में रखी फाइलों का भी निरीक्षण किया। न्यायालय में आलमारी के ऊपर साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम कार्यालय की पुरानी वस्तुओं को हटाकर नए टेबल और ब्रेंच आदि लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद जब वह जाने लगे तो कुछ महिलाओं द्वारा ग्रामीण आवास के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को प्रार्थनापत्रों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed