फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अल्लाह के नूर से पैदा हुई पूरी कायनात

अल्लाह के नूर से पैदा हुई पूरी कायनात

Mon, 03 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
अल्लाह के नूर से पैदा हुई पूरी कायनात
आजमगढ़। मुहल्ला एलवल मस्जिद कमेटी की तरफ रविवार की रात जश्ने ईदमिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। जलसे की शुरूआत कुरआन की तिलावत के साथ हुई। मौलाना इमरान रजा अमजदी ने जलसे को खिताब करते हुए कहा कि अल्लाह ने सबसे पहले अपने नूर को पैदा किया। उसी नूर से उसने पूरी कायनात को पैदा किया। हुजूर अल्लाह के नूर की शक्ल में थे। उन्हीं के नूर से पूरी दुनियां कायम हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी डिग्री नबूअत की होती है। वह हुजूर को मिली थी। उन्होंने कहा कि हुजूर की पैदाइश का जश्न मनाया जाना किसी भी किताब में मना नहीं है। कोई सहाबा हुजूर जैसा नहीं है। जब हुजूर मक्का में पैदा हुए तो उस वक्त लोग बुतपरस्ती किया करते थे। अल्लाह के नबी ने सभी का इमान लाने का काम किया। हुजूर की पैदाइश, कुरआन का नाजिल होना और इस्लाम हमारे लिए बहुत बड़ी नेमत है। जलसे को मौलाना अब्दुल रहीम कादरी, हाफिज रमजान ने भी खिताब किया। नातिया शायर अनवारूल कादरी के नातिया पाक को सुनकर महफिल झूम उठी। इनके अलावा नातिया शायर मौलाना अरमान, जफरुद्दीन ने भी नातिया कलाम पेश किया। सेवानिवृत्त सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी हाजी वाजिद अली, सेराज अहमद, अमरोज अहमद, सुफियान अहमद, जुम्मन शाह, उस्मान अंसारी, फैयाज अहमद, कलीम शाह समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed