फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बढ़ रही घाघरा, हरैया के साठ मजरों में बाढ़ का संकट

बढ़ रही घाघरा, हरैया के साठ मजरों में बाढ़ का संकट

Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बढ़ रही घाघरा, हरैया के साठ मजरों में बाढ़ का संकट
बाढ़
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में घाघरा नदी अपने पूरे उफान पर है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी जहां जारी है तो वहीं हरैया ब्लाक क्षेत्र के साठ मजरों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। डिघिया नाले पर अब भी जलस्तर लाल निशान के पार है।
विज्ञापन


कटान की जद में आ चुके मकानों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए अब तक प्रशासन कोई इंतेजाम नहीं कर सका है। जिसके चलते वे परिषदीय विद्यालयों और महुला गढ़वल बांध पर शरण लिए हुए है। घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्घि के चलते लहरों की रफ्तार भी बढ़ गई है।
विज्ञापन



महराजगंज ब्लाक क्षेत्र का सेमरी गांव कटान की जद में है। अब तक कई अशियाने जहां घाघरा की जलधारा में समाहित हो चुके है तो वहीं कई अन्य परिवारों के आशियाने अब भी घाघरा के लहरों के निशाने पर है। प्राथमिक विद्यालय सेमरी की ओर भी अब घाघरा की लहरें तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे इस परिसर में शरण लिए लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गयी है। गांव का लगभग 20 बीघा कृषि योग्य भूमि घाघरा की जलधारा में समाहित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान दशरथ निषाद ने बताया कि कटान से गांव उजड़ रहा है और विस्थापित हुए लोगों को बसाने के लिए प्रशासन अब तक जमीन नहीं उपलब्ध करा सकी है। डिघिया नाले पर जलस्तर अब भी लाल निशान के पार है। जिसमें लगातार बढ़ात्तरी दर्ज की जा रही है। सेमरी गांव के साथ ही देवारा खास राजा, त्रिलोकी का पुरवा, अचल नगर, देवारा गरीब दूबे, देवारा अचल सिंह में भी कटान हो रही है।

चौबीस घंटे में तीन सेमी बढ़ा जलस्तर
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम अब भी जारी है। बीते चौबीस घंटे में नदी के जलस्तर में तीन सेमी की बढ़त दर्ज की गई। डिघिया नाले पर जलस्तर पर लाल निशान से सात सेमी ऊपर है। देवारा के प्रमुख गेज स्थल बरदहुआ नाला और डिघिया नाला पर जलस्तर में तीन सेमी की वृद्घि हुई है।

नदी में गिरी स्कूल जा रही छात्रा
लाटघाट। घाघरा के जलस्तर में तेजी से हो रह बढोत्तरी से संपर्क मार्गो पर पानी भर गया है। जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों के समझ सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई है। सोनौरा गांव निवासी हरिश्चंद्र की 9 वर्षीया पुत्री नितेश बुधवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। सभी बच्चे पुराने टुटे हुए चह से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान नितेश का पैर फिसला और वह नदी में गिर गई। शुक्र था कि गांव निवासी श्रवन राम पुत्र रमेश तत्काल नदी में कूद कर बच्ची को बचा लिया।


सुरक्षित ठिकाने की ओर रवाना हो रहे लोग
लाटघाट। बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोग कुदरत के कारनामे से परेशान है। बाढ़ की जद में आये गांव के लोग अब सुरक्षित स्थानों की ओर तेजी से रवाना होने लगे है। घर छोड़ने के पूर्व पीड़ित परिवार के लोग घर में रखे अनाज आदि को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे है। घाघरा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्घि से बाढ़ क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed