फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   यथास्थिति बनाए रखने का किया अनुरोध

यथास्थिति बनाए रखने का किया अनुरोध

Fri, 27 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
यथास्थिति बनाए रखने का किया अनुरोध
आजमगढ़। युवा कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बैनामे की जमीन का अंश निर्धारण एसडीएम न्यायालय से न होने तक यथास्थिति बनाए रखे जाने का अनुरोध किया है। मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी अंकित पांडेय ने बताया कि खाता संख्या-43 के गाटा संख्या 122 रकबा एक एकड़ 1.170 हेक्टेएयर का मालिक और काबिज संक्रमणीय भूमिधर है। इस बैनामे में किसी का भी अंश निर्धारण नहीं किया गया। जिसके लिए एसडीएम मेहनगर के न्यायालय में खाता विभाजन से संबंधित वाद प्रस्तुत किया गया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते अभी तक वाद पत्रावली पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंकित ने जिलाधिकारी से जब तक अंश निर्धारण न हो जाए तब तक यथास्थिति बनाए रखे जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed