{"_id":"5b48f2ac4f1c1b49748b46cc","slug":"191531507372-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 गांवों के 15485 मृदा स्\nवास्\nथ्य कार्ड वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 गांवों के 15485 मृदा स् वास् थ्य कार्ड वितरित
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वित्तीय वर्ष 2018-19 में नेशनल मिशन फार सस्टेनेबल एग्रीकल्चर योजनांतर्गत साइकल-2 में ग्रिड के आधार पर कुल 99069 नमूने ग्रहित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष रबी में कुल 4048 ग्रामों से 99556 ग्रिड आधरित नमूने ग्रहित किए जा चुके हैं। खरीफ के लिए निदेशालय से 13 से 17 जुलाई तक मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। संयुक्त कृषि निदेशक सुरेश कुमार सिंह और उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने शुक्रवार को रानी की सराय ब्लाक के सुम्ही गांव में 450 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया। सुरेश सिंह ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में किसानों को बताया। कहा कि योजनांतर्गत ग्रहित नमूनों का 12 पैरामीटर पर परीक्षण किया जाता है। मिट्टी में जिस तत्व की कमी होती है उसका जिक्र मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर अंकित किया जाता है। किसानों को बताया जाता है कि जिस तत्व की कमी है उसको किस उर्वरक से पूर्ण किया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुतियों के आधार पर उर्वरक के प्रयोग से अवगत कराया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के 105 गांवों के 15485 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने का आह्वान किया। सहायक विकास अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद मौर्य, राजीव सिंह, सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रधान मैना देवी की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन