फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कूटरचना में दबोचे गए गुरुजी

कूटरचना में दबोचे गए गुरुजी

Wed, 11 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कूटरचना में दबोचे गए गुरुजी
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकायत के आधार पर सहायक अध्यापक वैभव राज पुत्र कर्मराज की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। शिकायत पर हुई जांच में उनके अंकपत्र कूटरचित पाए गए। जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 16648 शिक्षक भर्ती में 26 अगस्त 2016 को वैभवराज की नियुक्ति सहायक अध्यापक के रूप में तहबरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में हुई। कुछ लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत की है कि इनके द्वारा 15000 शिक्षक भर्ती में जो अंक पत्र लगाए गए थे वह 16648 शिक्षक भर्ती में लगाए गए अंकपत्र से भिन्न है। इनके द्वारा कूट रचना करके नियुक्ति हासिल की गई है। जिसके लिए इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीएसए द्वारा गठित जांच टीम ने पाया कि वैभवराज द्वारा कूटरचित अभिलेखों के सहारे शैक्षिक अंकपत्र और प्रमाण पत्र तैयार कर 16648 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पा ली गई है। जांच आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी ने बुधवार को वैभवराज की नियुक्ति को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed