फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा, बढ़ी परेशानी

सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा, बढ़ी परेशानी

Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बा में कई स्थानों पर सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा कर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। अक्सर ही दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है, लेकिन नपा प्रशासन इन अवैध रूप से सड़क की पटरी पर कब्जा कर चल रहे दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिल्डिंग मैटेरियल का दुकान चलाने वाले सड़क की पटरियों पर ही मोरंग, गिट्टी, ईंट आदि गिरवा कर रखे है और यहीं से सप्लाई करते है। गर्मी के मौसम में चलने वाली गर्म हवाओं के दौरान तो रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कस्बा में कई स्थानों पर ऐसी दुकाने है फिर भी नपा और पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

00000000000000
जल संरक्षण को लेकर निकली जागरूकता रैली
बूढ़नपुर। क्षेत्र के आरडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल टहरवाजिदपुर के बच्चों ने शनिवार को जल संरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रबंधक डॉ. राजीव सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना दिया। रैली विभिन्न रास्तों से होकर विद्यालय पहुंची जहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से जल संरक्षण की अपील की गई और गिरते हुए जलस्तर पर चिंता व्यक्त की। प्रबंधक ने कहा कि बिना जल के जीवन सुरक्षित नहीं है, ऐसी स्थिति में जल का संरक्षण अत्यंत जरूरी है। प्रधानाचार्य बी तिवारी ने कहा कि पशुओं को नहलाने वाले पानी को एकत्र कर उससे पेड़-पौधो की सिंचाई करें। इस मौके पर अल्का अस्थाना, सुनील तिवारी, श्रवण, सक्षम, वैष्णवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed