फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जुलूस और गोष्ठी संग शहीदों को किया नमन

जुलूस और गोष्ठी संग शहीदों को किया नमन

Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जुलूस और गोष्ठी संग शहीदों को किया नमन
आजमगढ़/अहरौला/लाटघाट/लालगंज। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस हुए कई आयोजन किए गए। जुलूस और गोष्ठी के जरिए शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

जनवादी लोक मंच, राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी और विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को शहादत दिवस पर एकेडमी से जुलूस निकाला। जुलूस डीएवी कालेज, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक तिराहा पहुंचा। यहां पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर गोष्ठी में परिवर्तित हो गया। वक्ताओं में वशिष्ठ सिंह, डा. रवींद्र नाथ राय, डब्लूएच खान, कामरेड बैजनाथ, अनिल चतुर्वेदी, ओम प्रक ाश सिंह, रामाश्रय यादव, विजय गुप्ता, मोती यादव, अरविंद आदि शामिल रहे। चकला पहाड़पुर स्थित बालश्रम विद्यालय में प्रबंधक कैलाश प्रसाद गोंड की अध्यक्षता में शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। अभिषेक जायसवाल, बैजनाथ, मंतराज यादव, जय प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

‘प्रयास’ की ओर से शहादत दिवस सिंहासिनी वाटिका में मनाया। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रणजीत सिंह, इंजीनियर सुनील यादव, शंभूदयाल सोनकर, राजीव शर्मा, डा. हरगोविंद, अतुल श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। युवा सेवा संस्थान ने गुरुवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला, वहीं शुक्रवार को अमन रावत के नेतृत्व में नगर के चौक पर फल और दूध वितरित किया।चौक स्थित देवीजी के मंदिर के समीप श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता आलोक सिंह ने किया। नीतीश दुबे, अश्वनी सिंह, अमन रावत, ऋषभ राय हनुमान, अश्वनी पांडेय, ऋषभ पांडेय, यूसुफ पठान, अमन मोदी, सौरभ सिंह, नन्दलाल चैहान सहित आदि मौजूद रहे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश चौबे के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेश को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। हरिहर राय, अजय सिंह, शिवभोले सिंह, पवन बर्नवाल, ओमप्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया ब्लाक के ग्राम सभा आराजी देवारा करखिया स्थित तीजा देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शहादत समारोह मना। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्वदेश्वर शुक्ल और संचालन नर्वदेश्वर मिश्रा ने किया। मंहलदेव यादव, श्रीराम सिंह, दुईज यादव, बांकेलाल निषाद थे। लालगंज में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से देवगांव स्थित बाजार में पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि तभी होगी जब देश में हर आदमी को रोटी, कपड़ा और मकान मिले। हामिद अली, बसीर अहमद, तेज बहादुर मौर्या, मोहसिन, जाहिद, अनवर, हरि यादव, गंगादीन थे। वहीं मार्टीनगंज ब्लाक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्तंभ के पास शहादत दिवस पर तहसील सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता अवध राज यादव की अध्यक्षता में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर एसडीएम इंद्रभान तिवारी, उमेश सिंह, अंजनी तिवारी, समरजीत यादव, कुंजन यादव, पीएन सिंह आदि रहे।
0000000000000
शहीद दिवस पर मनाया योग महोत्सव
आजमगढ़। शहीद दिवस पर पतंजलि योग समिति की ओर से कुंवर सिंह उद्यान में योगाचार्य देव विजय यादव के नेतृत्व में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ अरूण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्य ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि 15 मई को स्वामी रामदेव का जनपद आगमन होगा, जिसमें तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। योग जागरण निकालकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। जयप्रकाश यादव, लौटू मौर्य, राजबहादुर ङ्क्षसह अन्य लोग मौजूद रहे।
00000
फोटो
90 ने किया रक्तदान
लालगंज। शहीद दिवस पर अमर शहीदों की याद में जनता सहयोग इंटर कालेज मई खरगपुर लालगंज परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुई। जिसमें 90 लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि शहीदों की याद में बलिदान दिवस पर यह पुण्य कार्यक्रम किया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि सीएमओ डा. एसके तिवारी ने कहा कि रक्तदान करने से कोई भी कमजोरी नही होती बल्कि इससे कोलेस्ट्रॉल भी संयमित रहता है। सहजानंद राय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के आम बजट में आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के तहत प्रति वर्ष दस करोड़ परिवार को इलाज के लिए 5.5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दी जाएगी। एसडीएम लालगंज एके मिश्रा, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री ऋषिकांत राय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोंनकर, रोशन राय, रविशंकर राय, केतन राय, अभिलाश खान, संदीप राय, बालकेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed