{"_id":"5a89bcf44f1c1b4e588b95b9","slug":"191518976244-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर(आजमगढ़)। सठियांव विकास खंड के नैठी गांव स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा से पूर्व संतोष पांडेय, पंडित विजय मिश्र, पंडित आकाश और कुंदन बाबा ने वैदिक विधि से कलश पूजन किया। नैठी में प्राथमिक विद्यालय के समीप ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण कराया है। मंदिर में मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना 21 फरवरी को की जाएगी। स्थापना के पहले रविवार को भोर में वैदिक रीति से कलश पूजन शुरू हुआ। गाजे-बाजे के बीच दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा सिकंदरपुर घाट स्थान के समीप तमसा नदी पर पहुंची। यहां जल पूजन के बाद कन्याओं, महिलाओं ने कलश में जल भरा। सिकंदरपुर घाट से होते हुए यात्रा गांव के समस्त मंदिरों पर पूजन और समूचे गांव का भ्रमण करने के बाद वापस यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रभुनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुभाष गोंड, विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन