{"_id":"5a774c9a4f1c1b8b268b869e","slug":"191517767834-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के डिब्बे से गिरा लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के डिब्बे से गिरा लाखों का सामान
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव रेलवे स्टेशन से मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के बीच मालगाड़ी का गेट खुल जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान गिर गया। इसकी जानकारी ट्रेन चालक को तब हुई जब गाड़ी मऊ पहुंची। उधर ट्रैक पर गिरे सामानों का बंडल देख गांव के लोग उसे उठा ले गए। डिब्बे से सामान गिरने की सूचना से हलाकान जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस रविवार को सामानों का पता लगाने के लिए गांव का खाक छान रहे थे। देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
दिल्ली से एक मालगाड़ी में सामान लादकर आजमगढ़ से होते हुए गोरखपुर की ओर जा रही थी। शनिवार की रात करीब एक बजे मालगाड़ी जैसे ही आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को पार करते हुए निकली कि सठियांव रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अचानक एक डिब्बे का गेट खुल गया और उसमें रखा लाखों रुपये मूल्य के सामानों का बंडल गिर गया। डिब्बे का फाटक खुलने की वजह से सामान सठियांव से लेकर मोहम्मदाबाद गोहना के बीच जगह-जगह ट्रैक पर गिर गया। इसकी जानकारी गार्ड को तब हुई जब गाड़ी मोहम्मदाबाद गोहना स्टेशन से आगे निकल गई। गार्ड जब तक ट्रेन रुकवाता तब तक ट्रेन मऊ स्टेशन के करीब पहुंच गई। डिब्बे से गिरे सामान की सूचना तत्काल आरपीएफ आजमगढ़ और जीआरपी आजमगढ़ को दी गई। तभी से दोनों थानों की पुलिस सामान की तलाश में जुटी हुई है। उधर ट्रैक पर कपड़ा आदि का गट्ठर गिरा देख गांव के लोग सामान उठाकर अपने पास रख लिया। रविवार को भी पूरे दिन सामान की खोजबीन जारी रही, लेकिन पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी थी, ना ही इसकी जानकारी हो सकी थी कि ट्रेन के डिब्बे से क्या-क्या सामान और किसका सामान गिरा हुआ है। जीआरपी थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे से गिरे सामानों का पता लगाया जा रहा है।