फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसडीएम के अभद्र व्यावहार पर वकीलों ने खोला मोर्च

एसडीएम के अभद्र व्यावहार पर वकीलों ने खोला मोर्च

Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के अभद्र व्यावहार पर वकीलों ने खोला मोर्च
फूलपुर। एसडीएम पर वरिष्ठ अधिवक्ता फूलचंद यादव से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर धरना दिया और 25 जनवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिय्रा।
विज्ञापन

एसडीएम के व्यवहार से वकीलों में उपजी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का चक्रमण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी का कार्य व्यवहार अच्छा नहीं है। आरोप लगाया कि पिछले दिनों अधिवक्ता फूलचन्द यादव एक वादकारी का मामला लेकर चैंबर में गए तो अभद्र व्यवहार किया गया। पूर्व अध्यक्ष रामनरायन यादव ने कहा कि एसडीएम के हस्तांतरण तक धरना चलता रहेगा। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर जिलेदार सिंह, नितिन सिह, भूपेंद्र सिंह, रामपलट यादव, विजय सिंह, पीसी लाल, अतुल यादव, अंगद यादव, प्रवीर सिह, महेन्द्र, इंदुशेखर पाठक, इश्तियाक, रमेशचंद्र, सयैद शमीम काजिम, सुभाष,इकबाल, इम्तियाज, देशराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed