फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन तलाक पर नहीं ली गई उलेमाओं से राय

तीन तलाक पर नहीं ली गई उलेमाओं से राय

Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पर नहीं ली गई उलेमाओं से राय
मुहल्ला पहाड़पुर स्थित एक मिनारा मस्जिद में तीन तलाक विषय को लेकर रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि कुरआन और हदीस में कही भी तीन तलाक का जिक्र नहीं किया गया है। तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इस्लामिक स्कालर और उलेमाओं से राय लेने की बात कही थी। ऐसा न करके लोक सभा में बिल को पास कराया जाना कोर्ट की अवमानना है। तीन तलाक के नाम पर राजनीति करना जायज नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में अशिक्षा के कारण लोग कुरआन में बताए गए तरीके का मतलब नहीं समझ पाने के कारण नासमझी कर बैठते है। जिसके कारण लोगों को इस्लाम को बदनाम करने का मौका मिल जाता है। अगर लोग कुरआन को समझ जाए तो तलाक जैसी स्थिति ही नहीं पैदा होगी। हम सभी उलेमाओं, इस्लामिक स्कालरों का यह कर्तव्य है कि गांव-गांव जाकर इसके बारे में जानकारी दें। शेरवां सरायमीर के मुफ्ती अशफाक ने कहा कि निकाह औरत और मर्द की जिंदगी का वह अहम हिस्सा है जिसके बिना दोनों अधूरे है। उन्होंने कहा कि जब अल्लाह ने कुरआन के जरिए हमें जिंदगी जीने का तरीका बता दिया है तो फिर हम गुमराही के रास्ते पर क्यों चल रहे है। सिर्फ मर्द को ही अच्छे काम के लिए जन्नत नहीं मिलती बल्कि औरत भी इसकी हकदार होती है। इस्लाम में औरत को ऊंचा मुकाम दिया है। कुरआन में कही भी तीन तलाक का जिक्र नहीं पाया जाता है। इसे तो राजनीत करने वाले अपने फायदे के लिए उछालकर इस्लाम को बदनाम करना चाहते है। आज हम सभी को गुमराह लोगों को तीन तलाक के बारे में जानकारी देने की जरुरत है। गोष्ठी का संचालन मौलाना अरशद ने किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी, सभासद शहजाद कुरैशी, रहमत अली रहमानी, जमील अहमद, इलियास अहमद, डा. शाहिद कलीम, कारी सईद, सलमान कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed