फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर मनाया जश्र

राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर मनाया जश्र

Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर मनाया जश्र
आजमगढ़। राहुल गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शनिवार को उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रमाण मिलने पर जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में जश्र मनाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसजनों ने गाजे बाजे के साथ अग्रसेन चौराहे पर पहुंचे। जहां ढोलतासे पर नेता जमकर थिरके। चौराहे पर तिरंगा गुब्बारा उड़ाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में भारत एक ऐसा देश है, जिसमे कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे युवा है। भारत का युवा उनकी तरफ आशा भरी निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नौजवानों को ज्यादा मौका देंगे। जश्र के मौके पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, सुरेंद्र सिंह, नेशार अहमद, गुफरान अहमद, चंद्रपाल सिंह यादव, मुकेश राय, मुन्नू यादव, आशुतोष द्विवेदी, डा. सुधाकर राम, सविता राय, संगीता चौहान, सिंगारी गौतम, सूर्यमुखी गोंड, राजेश सिंह पटेल सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
बिंद्राबाजार/निजामाबाद। राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक मुहम्मदपुर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष रियाज अहमद के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुरुप्रसाद गुप्ता के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित किया गया। जिला सचिव इश्तियाक अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस और मजबूत होगी। रविंद्र प्रसाद गुप्ता, देवराज यादव, अखिलेश त्रिपाठी ,परवेज अहमद, नंदलाल उपस्थित थे। वहीं, निजामाबाद में सदस्यों ने बैठक कर खुशी का इजहार किया। मदन लाल यादव के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। प्रमोद मौर्या, अय्यूब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed