{"_id":"598608314f1c1b791d8b47da","slug":"191501956145-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा के जलस्तर में आई कमी लेकिन कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा के जलस्तर में आई कमी लेकिन कटान जारी
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। विगत कई दिनों तक बढ़ाव पर रहने के बाद शनिवार को घाघरा के जलस्तर में घटाव देखने को मिला। जलस्तर घटने से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वहीं तेजी से हो रही कटान ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है।
शुक्रवार को नदी का जलस्तर बदरहुुंआ गेज पर 71.57 मीटर और डिघिया गेज पर 70.62 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार की शाम घटकर बदरहुंआ गेज पर 71.47 मीटर और डिघिया गेज पर 70.55 मीटर पर आ गया। बदरहुंआ गेज पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया गेज पर 70.40 मीटर है। नदी बदरहुंआ में खतरा बिंदू से 21 सेमी नीचे और डिघिया में खतरा बिंदू से 15 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है। -ब्यूरो