फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19 thousand students took the exam on the first day

पहले दिन 19 हजार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 19 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
19 thousand students took the exam on the first day
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था से आपाधापी का माहौल रहा। वहीं प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल हिंदी के 19070 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


जबकि शाम की पाली में कितने छात्र अनुपस्थित हुए इसका आंकड़ा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रेाल रूम में उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण में इंटर के दो छात्र नकल करते पकड़े गए जबकि चार कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 242552 छात्र शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल के 136256 तथा इंटरमीडिएट कक्षा में 106296 छात्र हैं।

इन छात्रों की सुविधा के लिए जिले में कुल 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। साथ ही परीक्षा की सुचिता बरकरार रखने के लिए छह सचल दस्ता तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेहनगर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में मौजूद परीक्षा केंद्र चौरी बेलहा इंटर कालेज तरवां में हाईस्कूल के 284 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा का पहला दिन होने के कारण छात्र-छात्राओं में केंद्र पर पहुंचने की आपाधापी मची थी। उधर, उपशिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल प्रभारी वीपी सिंह ने मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


सुबह की पाली में महर्षि भारद्वाज उमावि अमरहठ मऊ में कक्ष निरीक्षक पप्पू कुमार, किस्मती देवी और वंदना चौहान को कार्यमुक्त किया।  
जेजे इंटर कालेज बाहरपुर भीमपुरा बलिया में निरीक्षण के दौरान इंटर के दो छात्रों को नकल  नकल करते पकड़े जाने पर रिस्टीकेट कर दिया।

रामलखन इंटर कालेज शेखपुर बलिया मे दो हिंदी  विषय के अध्यापक कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाए गए थे, जानकारी होने पर उन्होंने दोनों को कार्यमुक्त किया।

जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव ने डा. मसूद उमावि सुंभी में हिंदी विषय की अध्यापिका कल्यानी को ड्यूटी किए जाने पर कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed