फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   19 people came under the ambit of NGT, notice issued

एनजीटी के दायरे में आए 19 लोगों को जारी की गई नोटिस

Fri, 06 Sep 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
19 people came under the ambit of NGT, notice issued
एनजीटी के दायरे में आए 19, जारी की गई नोटिस
विज्ञापन

- अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का दिया समय
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। प्राधिकरण की ओर से तमसा नदी के किनारे वनीकरण में अवैध रूप से निर्माण करने वाले 19 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इन आवासों का निरीक्षण पिछले दिनों एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी की टीम ने किया था। 15 दिन के अंदर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है।

उच्चाधिकारियों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए शिकंजा कसने के बाद विकास प्राधिकरण की ओर से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पहले निरीक्षण के बाद एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और एसपी सिटी पंकज पांडेय ने प्राधिकरण को ध्वस्तीकरण से पहले नोटिस जारी करने और मुनादी कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद प्राधिकरण की ओर से तमसा नदी के 75 मीटर के दायरे में स्थित वनीकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले 19 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दी गई है। इन लोगों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि निर्धारित सीमा में यदि स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता है तो प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed