{"_id":"5c72d908bdec22073e1b654f","slug":"181551030536-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को साधने आएंगी प्रिंयका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को साधने आएंगी प्रिंयका गांधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के जनपद आने की संभावना है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पार्टी की ओर बताया जा रहा है कि प्रियंका यहां युवाओं से संवाद कर चुनाव की नब्ज टटोलेंगी। इसके लिए सीधी वार्ता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए डीएवी और चिल्ड्रेन कालेज में किसी एक स्थान का चयन किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी के भी जनपद आने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की मानें तो जनपद में उनका युवाओं से संवाद कार्यक्रम तय हुआ है। अभी तिथि फाइनल नहीं है लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले राहुल गांधी का युवाओं से संवाद कार्यक्रम शिबली कालेज में हुआ था। अब प्रियंका की ओर से इसकी पहल की गई है। इससे पहले पूर्व यूपी के सचिव सचिन नायक जनपद आएंगे और दोनों लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम की तारीख फाइनल होगी।