फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   200 लाभार्थियों को वितरित किया गया टूल किट

200 लाभार्थियों को वितरित किया गया टूल किट

Sun, 24 Feb 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
200 लाभार्थियों को वितरित किया गया टूल किट
आजमगढ़। उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षित लगभग 200 कारीगरों को टूल किट का तिरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लाभार्थियों को किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कारीगरों के विकास के लिए गंभीर है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित पारंपरिक कारीगर जैसे बढ़ई, दर्जी, नाई, सुनार, लोहार, हलवाई, मोची, कुम्हार को टूल किट और प्रमाणपत्र वितरित किया गया। प्रत्येक टूल किट की लागत 5000 हजार रुपये है। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों एवं पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए इस योजना को संचालित किया गया है। जो कारीगर प्रशिक्षण एवं टूल किट प्राप्त कर चुके हैं, उन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि इस योजना का प्रचार-प्रसार ब्लाक स्तर पर भी कराएं। आवेदक प्रदेश का निवासी, न्यूनतम आयु 18 वर्ष, पारंपरिक कारीगरी बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची अथवा दस्तकारी से जुड़ा होना चाहिए। सहायक आयुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्या, सहायक प्रबंधक चंद्र प्रकाश पटेल और लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed