फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रायल्टी के चक्कर में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा खनन विभाग

रायल्टी के चक्कर में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा खनन विभाग

Wed, 20 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
रायल्टी के चक्कर में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा खनन विभाग
आजमगढ़। रायल्टी के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए खनन विभाग पर्यावरण की बलि चढ़ाने पर तुला हुआ है। एनजीटी ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश दो बार पहले भी जारी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे एक तो एनजीटी के आदेशों की अवहेलना हो रही है, दूसरे पर्यावरण को नुकसान भी हो रहा है। पूरे विश्व में पर्यावरण को हो रहे नुकसान से हाय तौबी मची हुई है। हर देश पर्यावरण को बचाने के प्रयास में जुटा है। वहीं, खनन विभाग अपनी रायल्टी के चक्कर में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा है। जिले में 648 ईंट भट्ठे चल रहे हैं। इन भट्ठों से खनन विभाग को लाखों रुपये की रायल्टी प्रतिवर्ष प्राप्त होती है। शासन से निर्धारित राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य को विभाग इन्हीं माध्यमों से हासिल करता है। इसके लिए विभाग मनमानी पर तुला हुआ है। 2010 और 2014 में भी एनजीटी ने बिना एनओसी के जिले में संचालित ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तीसरी बार 29 जनवरी 2019 को जिले के 562 ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश दिया गया है लेकिन अब भी विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहा है। ईंट भट्ठा संचालक कृष्ण चंद्र राय ने बताया कि अगर एनजीटी के इस आदेश को पालन होता है तो जनपद में लगभग 10 से 12 हजार की संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इसमें बहुत ज्यादा संख्या ऐसे लोगों की होगी जो गैर प्रांतों जैसे बिहार, झारखंड और उड़ीसा से कार्य करने के लिए यहां आते हैं। इनके अलावा वह लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे जो ट्रैक्टर, ट्राली के जरिए ईंटों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। इनके साथ ही ईंट भट्ठे का उद्योग चला रहे ईंट भट्ठा संचालक भी बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed