फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसान गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किए गए किसान

किसान गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किए गए किसान

Sun, 30 Dec 2018 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसान गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किए गए किसान
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के तत्वाधान में शनिवार को विभिन्न विकास खंड मुख्यालयों पर कृषि मेला व गोष्ठी का आयेाजन किया गया। इसके माध्यम से किसानों को जागरूक करने के साथ ही आय दो गुनी करने के विविध उपाय बताए गए। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुख्यालय पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण, खेत की उर्वरता बढ़ाने के उपाय, खादों का बैज्ञानिक ढंग से प्रयोग, समय से फसलों की सिचांई, खरपतवार रोधकों का प्रयोग, दलहन तेलहन फसलों में लगाने वाले कीटों से बचाव के उपाय तथा आलू , अरहर , मटर को पाले से बचाने के उपाय आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सिचांई के लिए कम से कम पानी के उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि किसान टपक व स्प्रिंकलर बिधि का प्रयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर हरिश्चंद्र यादव, रविंद्र नाथ सिंह, सुशील कुमार सिह कौशिक, जयप्रकाश जायसवाल, उमा राय आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर विकास खंड पर उपकृषि निदेशक आरके मौर्या की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी, मेला व प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस दौरान किसानों को व्यवसायिक खेती के लिए जागरूक किया गया। डॉ. रामकेवल ने उन्नति खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक एनपी सिंह ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तभी देश का विकास होगा। उन्होंने वैज्ञानिक खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया। मेले में विभिन्न कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस अवसर पर रामनयन, हरिगेन, प्रमोद, जितेंद्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, तुफैल, शमीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed