फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बदमाशों के निशाने पर गैस गोदाम

बदमाशों के निशाने पर गैस गोदाम

Thu, 15 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के निशाने पर गैस गोदाम
आजमगढ़। पुलिस की लाख की सख्ती के बावजूद जिले में अपराध का पारा थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस जहां एक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उसके खुलासे में जुट रही। वहीं बदमाश दूसरी घटना को अंजाम देकर पुन: चुनौती खड़ी कर दे रहे। बीते दो दिनों में बाइक सवार बदमाशों का आतंक रहा। बदमाश ताबड़तोड़ दो दिनों के भीतर दो गैस एजेंसियों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस इन दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए हवा में तीर चला रही। घटनाओं पर गौर करें तो दीदरागंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी अशोक यादव की मार्टीनगंज बाजार के पास गैस एजेंसी और गोदाम है। बुधवार को दिन में करीब तीन बजे अशोक अपने गोदाम पर मैनेजर सहित अन्य लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार सात बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ हवा में फायर करते हुए दहशत मचाकर 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जबकि इससे पूर्व मंगलवार की दोपहर जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित रिटायर एसडीएम हरीलाल के गैस एजेंसी पर पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश फायर कर 3.41 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों ही घटनाओं में बदमाश पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचाकर पुलिस के लिए ना केवल खुली चुनौती दी है। बल्कि पर्वों के अवसर पर चुस्त पुलिसिंग के दावे की भी पोल खुलकर रख दिया है। जहानागंज की घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जहां जिले के अलावा आसपास जिले के बदमाशों का रिकार्ड और लोकेशन ले रही। वहीं दीदारगंज में हुई घटना के सच का पता लगाया जा रहा। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed