{"_id":"5b9ab29a867a557ffd368b31","slug":"181536864922-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए गरजे शिक्षक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए गरजे शिक्षक और कर्मचारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, आउट सोर्सिंग से भर्ती बंद किए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को विकास भवन के गेट के पास धरना दिया। इससे पहले मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। मोटर साइकिल का जुलूस नारा लगाते हुए विकास भवन गेट से निकलकर कलेक्ट्रेट, नेहरुहाल, रैदोपुर, स्टेट बैंक से होते हुए विकास भवन पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। धरने का संचालन कर रहे समिति के समन्वय गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली इस देश का राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। इसको लेकर सभी राज्यों के कर्मचारी और शिक्षक आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हम रक्त के आखिरी बूंद तक संघर्ष करेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अपनी एकता के बल पर पुरानी पेंशन को बहाल कराकर ही दम लेंगे। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनीता साइलेस ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है। जिसको सरकार ने साजिश के तहत छीन लिया है। जिसे हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने की अध्यक्षता वशिष्ठ सिंह ने किया। इस मौके पर ध्रवमित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, रमाकांत सिंह, मनोज त्रिपाठी, रमेश शुक्ला, विजय सिंह, राम बिहारी सिंह, सीपी यादव, राकेशमणि त्रिपाठी, महताब आलम, झिनकू यादव, शांतिशरण सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन