फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूषित पर्यावरण से पड़ रहा बारिश पर असर

दूषित पर्यावरण से पड़ रहा बारिश पर असर

Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दूषित पर्यावरण से पड़ रहा बारिश पर असर
अंबारी। जनहिकारी सेवा संस्थान की ओर से रविवार को पौधारोपण के साथ ही कैसे रखे पर्यावरण को संतुलित विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता जाहिर की। साथ ही पौधरोपण करने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में पर्यावरण असंतुलन ज्वलंत मुद्दा है। इसके कारण बारिश बहुत कम हो गई है। पॉलिथीन और प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक के समान के उपयोग के प्रति प्रशासन के साथ ही आम लोगों की भी उदासीनता है। इन पर प्रभावी रूप से अंकुश की आवश्यकता है। कहा कि संस्था जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। अवर अभियंता लोकेश पांडेय ने कहा कि सरकार की ओर से पौधे तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा और रखरखाव नहीं हो पा रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ रखरखाव पर ध्यान देने जरूरत है। प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय ने कहा कि हर इंसान पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए संकल्प लें। विद्यावती पांडेय, रेखा तिवारी, इंद्रासन पांडेय, मनीष, प्रतिभा, सरिता, अर्चना पांडेय, पदमेश, नीतीश, अमर सिंह यादव, जितेंद्र यादव, हेमंत श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed