फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आयुक्त से हुई पुरानी किताबों को डंप करने की शिकायत

आयुक्त से हुई पुरानी किताबों को डंप करने की शिकायत

Fri, 03 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त से हुई पुरानी किताबों को डंप करने की शिकायत
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के गोदाम में पुरानी किताबें डंप होने की शिकायत शुक्रवार को मंडलायुक्त से भी की गई है। प्रयास संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आयुक्त से मुलाकात की और पत्रक सौंप प्रकरण की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग उठायी।
विज्ञापन

प्रयास संगठन ने पूर्व में प्रकार की शिकायत डीआईजी से की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच का निर्देश दिया था। एसडीएम सदर ने 1 अगस्त को जाफरपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के कमरों में बने बेसिक शिक्षा विभाग के गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई किया तो वहां काफी मात्रा में पुरानी किताबें डंप मिली। बीआरसी केंद्रों की जांच पड़ताल हुई तो वहां भी पुरानी किताबें पायी गई। बेसिक शिक्षा विभाग छापेमारी की कार्रवाई के दौरान डंप किताबों का कोई रिकार्ड नहीं उपलब्ध करा सका। जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग जहां पुरानी किताबों के डंप होने में किसी प्रकार के खेल से इंकार कर रहा है तो वहीं गोदाम और बीआरसी केंद्रों पर पुरानी किताब व अन्य सामग्री डंप मिलना निश्चित तौर पर किसी खेल की ओर इशारा कर रहा है। प्रयास संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आयुक्त को दिये पत्र में बताया कि पिछले साल की किताबों और अन्य सामग्रियों को इस वर्ष वितरित करा देने का दावा बीएसए कर रहे है, लेकिन पिछली बार इन किताबों और सामग्रियों को बच्चों में क्यों वितरित नहीं किया गया, इसका कोई जवाब उनके पास नहीं है। जबकि पिछले सत्र में परिषदीय विद्यालयों में कई बच्चे ने बिना किताब और अन्य सामग्रियों के ही पठन-पाठन का कार्य किसी तरह पूरा किये। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सुनील यादव, डॉ. विरेंद्र पाठक, रामसेवक, सुनील राय, अभिषेक सिंह, अतुल, रिंकू, हरगोविंद, हरिश्चंद्र, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed