{"_id":"5b50d6ee4f1c1b466d8b5c95","slug":"181532024558-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और अपराधियों के बहिष्कार से खत्म होगा अपराध- सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और अपराधियों के बहिष्कार से खत्म होगा अपराध- सुखदेव
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर परिसर में गुरुवार को पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लोगों ने दलीय सीमा से ऊपर उठकर पूर्व विधायक को श्रद्घांजलि दी।19 जुलाई 2013 को सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें उनके साथ ही भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी मौत हो गई थी। गुरुवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक के साथ ही सभी को श्रद्घांजलि दी गई। सबसे पहले उनकी पत्नी विधायक वंदना सिंह, पुत्र धैर्य सिंह, पुत्री आरोही सिंह, बड़े भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू, बहन रेखा सिंह, पवन सिंह, आलोक सिंह ने उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा अध्यक्ष और दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि स्व. सर्वेश सिंह की हत्या जब की गई थी उस समय उसको दबाने के लिए कई लोगों को गोलियां खानी पड़ी। आज समाज में इस तरह की गिरावट आई है कि पांच साल की बच्चियों के साथ आपराधिक कृत्य हो रहा है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। अपराध और अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार किए बिना समाज से अपराध खत्म नहीं होगा। विशिष्ट अतिथि मुबारकपुर विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि इंसान अगर संगठित हो जाए और ठान ले कि हम एकजुट होकर अपराधियों का विरोध करेंगे तो अपराधी डरेंगे। जाति धर्म से उठकर सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का होता है। पूर्व विधायक विद्या चौधरी ने कहा कि जिसने इस घटना को अंजाम दिया है भगवान उसको सजा जरूर देंगे। सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने कहा स्व. सर्वेश सिंह के जितने काम अधूरे हैं। उनको पूरा करने में जुटी हुई हूं। भाई संतोष सिंह ने कहा कि मेरे छोटे भाई की हत्या की गई थी जिसमें चार लोग और मारे गए थे। मेरा भाई इस क्षेत्र की जनता की सेवा करता था। आज वंदना सिंह उस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर सुभान खान, ज्ञानेंद्र मिश्र, नागेंद्र यादव, रामवृक्ष गौतम, संतोष सिंह, कैलाश राय, दीपक राय, जय शंकर सिंह, रामवृक्ष गौतम, पंकज राय, संत विजय सिंह, रमेश सिंह पटेल, राजू मिश्रा, विजय शंकर सिंह, बब्बल राय, बृजेश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बब्बल राय और संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन