फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 साल से उपभोक्ता फोरम को भवन के लिए जमीन की

10 साल से उपभोक्ता फोरम को भवन के लिए जमीन की

Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 साल से उपभोक्ता फोरम को भवन के लिए जमीन की
आजमगढ़। जनपद में उपभोक्ता फोरम भवन के लिए 10 साल से जमीन की तलाश है। विभाग की ओर से पहले भी 5000 वर्ग फुट जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। मई 2012 में तत्कालीन डीएम प्रांजल यादव के समय जमीन उपलब्ध कराई। विभाग का कहना है कि उस पर अवैध कब्जा है। कहने के बाद भी अवैध कब्जे को खाली नहीं कराया गया। प्रशासन दूसरी जमीन भी उपलब्ध नहीं करा पाया। फिर से जमीन के लिए मांग की गई है। डीएम ने मामले में सीआरओ से रिपोर्ट तलब की है। जनपद में उपभोक्ता फोरन न्यायालय संचालित करने के लिए भवन का निर्माण कराना है। इसके लिए राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतिसोत आयोग की ओर से पिछले 10 साल से पांच हजार वर्ग फुट जमीन की मांग जिला प्रशासन से की जा रही है। आयोग के अपर जज पंकज कुमार सिंह का कहना है कि इससे पहले 2012 में तत्कालीन जिलाधिकारी प्रांजल यादव के निर्देश पर विभाग को सिधारी में पांच हजार वर्ग फुट जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और इस पर सरकारी पानी की टंकी भी है। विभाग की जरूरत इससे पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से पांच हजार वर्ग फुट जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सीआरओ आलोक वर्मा से मामले में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed