{"_id":"5ad63b5b4f1c1b58098b50b0","slug":"181523989339-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 92वीं जयंती मंगलवार को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाई गई। जहानागंज के रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही संगोष्ठी में जीवन वृंत पर चर्चा की।
पूर्व प्रमुख अरूण सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी युवा तुर्क के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने न्याय के लिए अन्याय के खिलाफ सदैव ही संघर्ष किया। अशोक पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में कभी भी पद का लालच नहीं किया। प्रधानमंत्री जैसी कुर्सी को भी छोड़ने में उन्होंने क्षण भर की देरी नहीं की। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि चंद्रशेखर महान व्यक्तिव वाले व्यक्ति थे। शिक्षक नेता कमलेश ने चंद्रशेखर जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। प्रियंबदा सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके बताये रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगोष्ठी के पूर्व उपस्थित लोगों ने मुस्तफाबाद के ग्राम प्रधान पति ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में युवा तुर्क के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा, उदयशंकर चौरसिया, अरविंद सिंह, पराग यादव, स्वतंत्र सिंह, रमेश कन्नौजिया, मुन्ना पांडेय, छोटू पांडेय, रणधीर सिंह, दिलीप मिश्रा, अनिल मद्धेशिया, प्रेम प्रकाश, विजय बहादुर, विजय कुमार, सुनील सिंह, विरेंद्र राजभर, कमलेश, राणाप्रताप, अच्छेलाल, बंगाली, अरविंद, जितेंद्र, डॉ. शिवरतन यादव आदि मौजूद रहे।