फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी

विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी

Fri, 23 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी
आजमगढ़। विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का 19 मार्च से चल रहा कार्य बहिष्कार शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा निजीकरण का कदम किसी भी दृष्टिकोण से विभागीय हित में नहीं है। सरकार द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से शातिपूर्ण प्रदर्शन और संवैधानिक मांगों को भी दमनकारी माध्यमों से दबाया जाना शर्मनाक है। सरकार द्वारा प्रतिदिन कोई न कोई असंवैधानिक फैसला सुनाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना होगा अन्यथा 25 मार्च को बलिया में आ रहे उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ विरोध सभा की जाएगी। विद्युत मजदूर पंचायत के नेता आरएन सिंह ने कहा कि विरोध सभा केंद्रीय निर्देशों का पालन करती रहेगी। संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता मुख्य अभियंता इंजीनियर पंकज कुमार ने किया। संचालन प्रभु नारायन पांडेय ने किया। सभा में अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल, डीके लाल, एके सिंह, अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, आरपीएस निषाद, अजय कृष्ण, उपखंड अधिकारी आरके राव, संदीप प्रजापति, विकास कुमार सिंह, राधेश्याम यादव सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed