{"_id":"5a89bfc94f1c1ba3378b4ae7","slug":"181518976969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा क्लासेज के आशीर्वाद और विदाई समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा क्लासेज के आशीर्वाद और विदाई समारोह संपन्न
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल की शाखा प्रतिभा क्लासेज का आशीर्वाद और विदाई समारोह रविवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय, मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह और डा. गायत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन व्कर किया। इसके बाद स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने प्रतिभा क्लासेज के निदेशक और उनकी टीम की सराहना की। डा. गायत्री ने बच्चों को जीवन में सकारात्मक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को संस्कारित और अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। गणेश वंदना में जूही के साथ अन्य बच्चों ने मनमोहक डांस के जरिए सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की हर कोई सराहना करता नजर आया। बच्चों ने नाटक का भी मंचन किया। संस्थान की ओर से बीए के छात्र विवेक, एमए की छात्रा दिव्या, बीएससी बायो की छात्रा स्नेहा राज और आकांक्षा उपाध्याय, बीएससी मैथ की छात्रा दिव्या मौर्या को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय, संस्थान के निदेशक विकास वर्मा, एडवोकेट विनय शंकर मिश्र, प्रतिभा स्कूल के प्रबंधक रमाकांत वर्मा, विभा गोयल आदि उपस्थित थे।