{"_id":"5a4291c64f1c1b3c3d8c01c2","slug":"181514312134-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय राइस मिल का पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय राइस मिल का पंजीकरण निरस्त
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में हो रही धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय निर्देशों का उल्लघंन करने वाले एक मिलर का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
जनपद में शासन द्वारा धान खरीद वर्ष 2017-18 के सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई के लिए जिले में 20 राइस मिलरों का चयन किया गया है। इसमें संजय राइस मिल चकगंज अलीशाह फूलपुर भी शामिल है। मिल मालिक द्वारा अपनी मिल का पंजीकरण और संबद्घीकरण कराया गया था। मिलर को धान की कुटाई के लिए अनुबंध करने, बैंक गारंटी उपलब्ध कराने और उसे चालू करने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया। इसके लिए 14 दिसंबर को नोटिस भी जारी की गई। लेकिन क्रय सत्र के डेढ़ माह बीतने के बाद भी मिलर द्वारा न तो अनुबंध, ना ही बैंक गारंटी दी गई और नाही मिल को चालू किया गया। जो कि शासकीय निर्देशों को स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर डिप्टी आरएमओ ने जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त मिल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। डिप्टी आरएमओ आरके पटेल ने बताया कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 26000 टन धान की खरीद हो चुकी है। हमारे यहां कुल 9400 किसान पंजीकृत हैं इनमें से 4689 किसानों से धान की खरीद हो चुकी है।