{"_id":"59f4c5cb4f1c1bf3538b9c30","slug":"181509213643-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 201
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में शनिवार दोपहर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान पिछली कार्य योजना पर चर्चा की गई और वित्तीय वर्ष 2018-19 की कार्य योजना पर चर्चा और उसका अनुमोदन किया गया। विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव ने कहा कि यहां का होने के नाते ब्लाक से मेरा गहरा रिश्ता है। क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने कहा कि विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार का धनाभाव या कोई असुविधा हो रही है तो उसके बारे में अवगत कराएं और मेरी तरफ से हर सहयोग दिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख रुदल सोनकर ने गत वर्ष क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। एडीओ कृषि विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय कृषि गोदाम पर उन्नत किस्म के बीज एवं दवाएं उपलब्ध हैं। एडीओ कोआपरेटिव संतोष कुमार खरवार ने बताया कि क्षेत्र की 16 सहकारी समितियों में चार पर उर्वरक उपलब्ध हैं। बाकी के संबंध में प्रस्ताव किया गया है। जल्द ही अन्य समितियों पर भी उर्वरक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में 25-25 शौचालय के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। शौचालय निर्माण में तेजी लाएं, गांवों में सफाई एवं दवा के छिड़काव के लिए एएनएम और प्रधान की ओर से संचालित संयुक्त खाते में 10 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जोखन सोनकर, प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्रासन यादव, राजेश यादव, शमशाद अहमद, हरि गोविंद तिवारी, अनिल यादव, ज्ञानमती देवी, अयोध्या यादव, राजमंगल यादव, श्रद्धा देवी, सायमा, कैलाश मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन