{"_id":"59c3fd8e4f1c1b9c688b5b6f","slug":"181506016654-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो की मौत, कोहराम
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज/सगड़ी। बरदह थाना क्षेत्र के गांव पिरौतीपुर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लछिया गांव में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
बरदह थानाक्षेत्र के गांव पिरौतीपुर निवासी राजू पुत्र मेवालाल बुधवार को मिट्टी खोद रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। पता चलने पर परिजनों ने झाड़-फूंक कराई, इस दौरान विष शरीर मे फैल गया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर जौनपुर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू की मौत से पत्नी किरन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लछिया गांव निवासी छन्ना राजभर (40) पुत्र सेतू राजभर बुधवार दोपहर धान की फसल देखने गया था। वहीं पर उसे सर्प ने डंस लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे सिधारी स्थित चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।