{"_id":"59b824c44f1c1bf07f8b6640","slug":"181505240260-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मंगलवार को रानी की सराय विद्युत उपकेंद्र पर व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। व्यापारियों ने एसडीओ दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपकेंद्र पर तालाबंदी की जाएगी।
रानी की सराय कस्बा में विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। कटौती के कारण व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। इसी के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के व्यापारियों और बाजारवासियों ने उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। यदि तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हम लोग उपकेंद्र में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। व्यापारियों ने एसडीओ से कहा कि क्षेत्र के जर्जर तारों को बदला जाए। साथ ही उपकेंद्र पर सीयूजी नंबर को हमेशा चालू रखा जाए। ताकि लोग अपनी समस्या बता सकें। प्रदर्शन के दौरान दिलीप जायसवाल, प्रदीप वर्मा, नरेतंद्र गुप्त, राजू, पंकज, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बिजली के आने-जाने का कोई समय ही नहीं है। सोमवार की मातनपुर फीडर से जुड़े मुहल्लों में रात नौ बजे जो कटौती शुरु हुई वह रात ग्यारह बजे तक जारी रही। आलम यह था कि हर 10-15 मिनट पर बिजली कट जा रही थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर सुधरने की बजाए और बिगड़ गई है। पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में बेतहाशा कटौती जारी है। वीआईपी इलाकों में कटौती नहीं हो रही है। लेकिन कुछ इलाकों में कटौती का कोई समय नहीं है। सोमवार रात मातनपुर फीडर से अन्नतपुरा, गुरुटोला, कटरा, आंशिक सब्जीमंडी, हनुमानगढ़ी, कुंदीगढ़ आदि मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार की रात नौ बजे से कटौती शुरु हुई। हर दस मिनट पर बिजली कट जा रही थी। यह सिलसिला लगभग ग्यारह बजे तक चला। यह हाल प्रतिदिन का है। विभाग की इस मनमानी से लोगों में गुस्सा है।