{"_id":"5986082d4f1c1ba5368b4698","slug":"181501956141-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे बदरा, निचले इलाके हुए लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे बदरा, निचले इलाके हुए लबालब
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पिछले दो-तीन दिनों से पड़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। शनिवार की गर्मी इतनी ज्यादा थी कि पंखे के नीचे लोगों के पसीने छूट रहे थे। उधर आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाना शुरु कर दिया था। शाम को अचानक झमाझम बारिश शुरु हो गई। काफी देर तक बारिश हुई। लेकिन फिर भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश के कारण नाले-नालियां उफना गए। जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया।
इधर कई दिनों से बादलों के रूठ जाने से मौसम में उमस काफी बढ़ गई थी। भीषण तपती उमस से लोग बेचैन थे। गांव देहात से लेकर शहरों में भी लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख आशा बंधती थी, मगर बादल लोगों को निराश कर जाते थे। शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे लोगों की इच्छा पूरी हुई। काले बादल आसमान पर आना शुरु हो गए। शाम लगभग पांच बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते-देखते ही झमाझम बारिश शुरु हो गई। लगभग दो घंटे हुए झमाझम बारिश के कारण शहर में नाले-नालियां उफना गईं। इस कारण शहर के एलवल, रैदोपुर, चौक, सब्जी मंडी, मातबरगंज, रैदोपुर, डीएवी तिराहा आदि निचले स्थानों पर जलभराव हो गया था। एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा हो गया था। बाइक सवार किसी तरह से निकल पा रहे थे। लगभग एक से डेढ़ घंटा तक हुई बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली।