फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गंदे नाले, जलभराव और गंदगी पर चढ़ा पारा

गंदे नाले, जलभराव और गंदगी पर चढ़ा पारा

Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गंदे नाले, जलभराव और गंदगी पर चढ़ा पारा
आजमगढ़। नालों की सफाई, जगह-जगह जल जमाव, कूड़े से फैल रही गंदगी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को आन लाइन किए जाने, संविदा कर्मचारियों को स्वीकृत वेतन दिए जाने, नगर में आधुनिक सलाटर हाउस बनाए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव एडवोकेट और नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में सोमवार को धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी के पदाधिकारी मुहल्ले -मुहल्ले जाकर लोगों को जागृत करने का काम करेंगे। नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि यह आंदोलन जन सुविधाओं की बहाली तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए पुलिस को बुलाकर अनुमति न होने का बहाना बनाकर धरने को रोके जाने का प्रयास किया। धरने में आलोक त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, अनू राय, तनवीर रिजवी, शाहिद खान, उमेश यादव, इसरार अहमद, रविंद्र आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता डा. दलसिंगार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed