{"_id":"597633ee4f1c1bb4058b46e2","slug":"181500918766-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में 1368 अध्यापक सरप्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में 1368 अध्यापक सरप्लस
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 1368 अध्यापक सरप्लस हो रहे हैं। इन शिक्षकों के समायोजन को लेकर जिला प्रशासन माथापच्ची करने लगा हुआ है। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने 14 जुलाई को ही सचिव उप्र बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को पत्र भेजकर सरप्लस हो रहे शिक्षकों के संबंध में दिशा निर्देश मांगा है।
जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 3220 है। जिसमें प्राइमरी विद्यालय 2247 और जूनियर विद्यालयों की संख्या 953 है। इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 3220 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष कार्यरत प्रधानाध्यापकों की संख्या 2155 है। जिसमें प्राइमरी विद्यालयों के 1637 और जूनियर के 518 प्रधानाध्यापक हैं। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के कुल 9048 पद सृजित हैं। जिसमें प्राइमरी के 6510 और जूनियर के 2538 सहायक अध्यापक शामिल हैं। इसके सापेक्ष जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 10416 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। जिसमें प्राइमरी के 7551 और जूनियर के 2865 सहायक अध्यापक शामिल हैं। इस प्रकार अगर देखें तो कुल 1368 अध्यापक सरप्लस हो रहे हैं। जिसमें प्राइमरी के 1041 और जूनियर के 327 अध्यापक हैं। जिले में समायोजन के लिए रिक्त पद 1066 हैं। जिसमें प्राइमरी विद्यालय में 610 और जूनियर विद्यालय में 456 पद शामिल हैं। अगर रिक्त पदों पर इन सरप्लस शिक्षकों का समायोजन होता है तो इसके बाद भी 302 अध्यापक सरप्लस होंगे। अब प्रशासन इन अध्यापकों को कहां लेकर जाए इसी को लेकर माथा पच्ची जारी है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने पहले ही 14 जुलाई को सचिव उप्र बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को पत्र भेजकर दिशा निर्देश माना जा रहा है। उनके अवकाश पर जाने के बाद समायोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी माथापच्ची में जुटे हैं।
0000
अभी तो हम समायोजन की तैयारी में जुटे हैं। जो रिक्त पद हैं उन पर सरप्लस अध्यापकों का समायोजन किया जाएगा। इसके बाद जो शिक्षक सरप्लस होंगे उन पर शासन के निर्देश के अनुसार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
- अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।