{"_id":"596a567e4f1c1b2c598b4901","slug":"181500141182-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर चेता महकमा, जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर चेता महकमा, जारी किए निर्देश
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों की बैठक डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएमओ ने डेंगू से बचाव, लक्षण आदि की जानकारी दी। वहीं डीएम ने ईओ नगर पालिका को नगर में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी ने डेंगू से बचाव के लिए आसपास सफाई रखने पर जोर दिया। घड़े, ड्रम में पानी एकत्र न होने दें। बुखार होने पर डाक्टर को दिखाए। बुखार के रोगी बिना रक्त जांच कराए दवा का इस्तेमाल न करें। एस्प्रिन, डिस्प्रिन, आईबूप्रोफेन, डिक्लोफिनैक, ऐसक्लिोफैन, नमोस्लाइड एवं कार्टीसोन/स्टीरायड औषधियां न लें। इससे रोगी की स्थिति गंभीर हो सकती है। रक्त स्राव हो सकता है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए दिन में भी पूरी अस्तीन की शर्ट पहने, नंगे बदन न रहें। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू कराकर सफाई कराएं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, सीडीओ अभिषेक सिंह, डा. परवेज अख्तर आदि मौजूद रहे।