फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   180 couples tied the knot in a mass wedding ceremony

Azamgarh News: सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 180 जोड़े

Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
180 couples tied the knot in a mass wedding ceremony
मार्टीनगंज में शादी समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते अति​थि। संवाद
बरदह। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड परिसर मार्टीनगंज में शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें ठेकमा, अहिरौला, फूलपुर, पवई़, मार्टीनगंज ब्लाक और एक नगर पंचायत के कुल 190 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था, जिसमें कुल 180 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ 180 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधने का संकल्प लिया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि आने वाले समय में कोई भी गरीब वंचित नहीं रह जाएंगे। पैसे के अभाव में वे वंचित नहीं रहेंगे। लोगों को शादी समारोह योजना के तहत यह लगातार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 1800 से अधिक विवाह कराना है, जो भविष्य में समय पर आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि कुल 190 जोड़े पंजीकृत थे, जिनमें से 180 का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कहा कि हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक जोड़ों के सुखमय जीवन की शुरुआत करने में मदद करना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद राजभर, पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, अध्यक्ष नगर पंचायत मार्टिनगंज अपूर्वा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed