फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 thousand snatched from teacher by becoming police

पुलिस बन कर शिक्षक से 18 हजार की छिनैती

Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
18 thousand snatched from teacher by becoming police
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बन कर बदमाशों ने एक शिक्षक की तलाशी लिया और जेब में रखे 18 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। जीयनपुर के मिर्जापुर मालटारी गांव निवासी राजदेव सिंह हरैया ब्लाक के चिलबिली दान चिलबिली गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बतौर शिक्षक तैनात है। सोमवार की देर शाम वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे अभी वे कसड़ा आईमा गांव के पास ही पहुंचे थे कि पुलिस वर्दी में बाइक सवार ओवरटेक कर उन्हें रोका और कहा कि कब से तुमको रोक रहा हूं क्यों नही रुके। मैंजीयनपुर थाने का सिपाही हूं। इसके बाद बदमाश ने शिक्षक की तलाशी लिया और कुल साढ़े बाइस हजार रुपये निकाल लिया। इस पर शिक्षक ने जीयनपुर कोतवाली पर बात कराने को कहा तो उसने पर्स में कुछ पैसे रख दिए और 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed