{"_id":"5ef200588ebc3e42e9176c98","slug":"18-departments-will-jointly-plant-4351730-plants-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5317269126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 18 विभाग मिलकर लगाएंगे 4351730 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 18 विभाग मिलकर लगाएंगे 4351730 पौधे
विज्ञापन
आजमगढ़। जुलाई के प्रथम माह में होने वाले पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरे प्रदेश में 2020-21 में जुलाई के प्रथम सप्ताह में तिथि निर्धारित कर 25 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। जनपद में 43,51,730 पौधरोपण किया जाना है। 18 सरकारी विभाग मिलकर ये काम करेंगे। इसके लिए विभागवार लक्ष्य आवंटति कर दिया गया है। वन विभाग के बाद सबसे बड़ा लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग को दिया गया है। डीएम राजेश कुमार स्वयं इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
वन विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष 17,02,110 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। ग्राम्य विकास विभाग ने भी 16,36,400 के लक्ष्य सापेक्ष 20,12,736 पौधे लगाने का प्लान बनाया है। ऐसे ही पर्यावरण विभाग, राजस्व, पंचायती राज, आवास विकास, नगर विकास, लोनिवि, जलशक्ति विभाग, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
माइक्रो प्लान की समीक्षा के दौरान डीएम राजेश कुमार ने कहा कि गड्ढों की खोदाई और मांग-पत्र दो दिन के अंदर पूर्ण कर लें। मांग-पत्र के अनुसार पौधों का उठान भी शुरू करें। नगर पालिका-नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर एवं नगर क्षेत्रों में रोड के किनारे एक पटरी पर एक ही किस्म के पौधों का रोपण करें। इसमें गुलमोहर, कचनार, अमलतास को प्राथमिकता दें। एक्सईएन पीब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि वे भी अपनी सड़कों के एक पटरी पर एक ही किस्म के पौधे लगाएं। शहरी क्षेत्र में लंबे और सुंदर पौधे लगाएं। नगर पंचायत अजमतगढ़, अतरौलिया और जीयनपुर में गड्ढ़े की खोदाई का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। पेड़ के साथ ट्री गार्ड लगाने तथा उस पर वर्ष 2020-21 लिखवाने के निर्देश दिए। सभी ब्लाकों में टास्क फोर्स गठन करने के निर्देश दिए जो पौधरोपण के लिए गड्ढ़ों की खुदाई, रोपण के कार्यों की निगरानी एवं कार्ययोजना में मदद करेंगे। सीडीओआनन्द कुमार शुक्ला, डीएफओ अयोध्या प्रसाद, डीसी मनरेगा बीबी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
1.50 लाख मानव दिवस सृजन के निर्देश
डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, पौधरोपण आदि के प्रगति की समीक्षा हुई। 26 जून से एक साथ सभी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण प्रारम्भ होगा। तहसीलदार जमीन का चिन्हांकन कर लें। 26 जून से जनपद में 1.50 लाख मानव दिवस सृजन करना है। ग्राम पंचायतों में कायाकल्प के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। लक्ष्य के अनुरूप लोगों को कार्य उपलब्ध कराएं।