{"_id":"6af759b4ee9f15a5fe0efb44","slug":"177-year-old-ramlila-a-unique-example-of-hindu-muslim-unity-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160486-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 177 साल पुरानी रामलीला, हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 177 साल पुरानी रामलीला, हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल
विज्ञापन
जगदीशपुर-सोहौली की रामलीला में धनुष भंग का मंचन करते कलाकार। स्रोत-आयोजक
जगदीशपुर-सोहौली की ऐतिहासिक रामलीला करीब 177 वर्षों से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द की मिसाल बनी हुई है। वर्ष 1849 में जगदीशपुर गांव से शुरू हुई यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। इस आयोजन में शुरुआत से ही हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर सहयोग करते आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को रामलीला में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों शिवधनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ इस प्रसंग का स्वागत किया। इसके बाद सीता विवाह का मंचन हुआ।
देर तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामलीला के संस्थापक और वर्तमान संचालक बदरे आलम ने बताया कि 1849 में जब यह परंपरा शुरू हुई, तब बिजली जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं। रोशनी के लिए मशालों का सहारा लिया जाता था।
विज्ञापन
वस्त्र और वेशभूषा वाराणसी से मंगाए जाते थे, जबकि कुछ कलाकार भी वाराणसी से आते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीणों के सहयोग से मंचन होता था। लोगों की आस्था और उत्साह के आगे कठिनाइयां छोटी पड़ जाती थीं।
आयोजन समिति में संस्थापक एवं अध्यक्ष बदरे आलम हैं। सहायक अध्यक्ष सचिन राजभर और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र उमेश हैं। डायरेक्टर रामनारायण नाथ प्रजापति, सल्लू प्रजापति और अमरनाथ प्रजापति सहित चंद्रभवन विश्वकर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रामलीला में विभीषण, जनक और विश्वामित्र सहित विभिन्न पात्रों का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है। यह रामलीला क्षेत्र की साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की पहचान बन चुकी है।