फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   175 couples were paired with each other in 13 blocks

Azamgarh News: 13 ब्लॉकों में एक-दूसरे के हुए 175 जोड़े

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
175 couples were paired with each other in 13 blocks
बिंद्राबाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 13 ब्लाॅक के 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह शनिवार को रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर रजमों में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुल 192 आवेदन हुआ था। जिसमें 175 जोड़े उपस्थित होकर एक दूसरे को वर माला पहना कर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और प्रमाण-पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में सरकार की तरफ से दूल्हा-दुल्हन के लिए कपड़ा, चांदी की विछिया, पायल, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी आदि सामान दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन गायक शाह आलम सांवरिया ने किया। डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में योगी आदित्यनाथ ने गरीब वर्ग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लागू किया है। जिसमें 35 हजार रुपये अनुदान और 16 हजार रुपये में सामान व अन्य सामग्री दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना के तहत गरीब लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed