फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज

Sun, 14 Apr 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज
आजमगढ़। 16 अप्रैल मंगलवार से शुरू हो रहे नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेजी से की जा रही है। बैरिकेडिंग के लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे वगैरह लगाए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में ही दोनों लोकसभा सीटों के लिए नामांकन कराया जा रहा है। नामांकन स्थल तक प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावकों को छोड़कर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद की दोनों लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हो रहा है। आजमगढ़ सीट के लिए नामांकन डीएम न्यायालय और लालगंज के लिए नामांकन सीआरओ न्यायालय में होगा। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। ताकि मुख्य रास्ते को छोड़कर दूसरी तरफ से कोई प्रवेश न कर सके। नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों और उसके प्रस्तावकों को छोड़कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्ते पर अग्रसेन तिराहे और कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही कुंवर सिंह उद्यान गेट के सामने स्थित पोल पर चारों दिशाओं में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ताकि नामांकन के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखा जा सके। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट को सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed